Sunday, May 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़मिंडा कंपनी के कर्मचारी की यमुना स्नान के दौरान डूबने से मौत

मिंडा कंपनी के कर्मचारी की यमुना स्नान के दौरान डूबने से मौत

अरूण यादव
वृंदावन।
धर्म नगरी वृंदावन में यमुना स्नान को आने वाले लोग लगातार हादसे का शिकार हो रहे हैं। रविवार को एक बार फिर से यमुना स्नान के दौरान एक युवक की गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गई। मृतक 20 वर्षीय सुभाष रंजन निवासी ग्राम बलियारी थाना कांडी जिला गढ़वा, झारखंड का है। जो रेवाड़ी हरियाणा स्थित मिंडा कंपनी में काम करता था। इससे पहले जहां 6 जून को यमुना स्नान को आए एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी।

बताया जा रहा है कि कम्पनी में काम करने वाले 14 लोगों का ग्रुप शनिवार व रविवार की छुट्टी होने के कारण मथुरा-वृंदावन में घूमने आया हुआ था। जिसमें 5 युवतियां भी शामिल थीं। रविवार सुबह करीब 7 बजे ये सभी लोग यमुना स्नान के लिए जुगल घाट पर पहुंचे। जहां यमुना में नहाते समय सुभाष रंजन अचानक गहरे पानी में डूबने लगा। साथियों द्वारा शोर मचाए जाने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी तथा सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई।


गोताखोरों ने करीब तीन घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बिहार घाट पर यमुना से बाहर निकालने में सफलता तो हासिल कर ली। लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं साथियों ने मृतक के परिजनों को घटना से अवगत करा दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments