Saturday, May 4, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़दुल्हन ने सुरागरात में ही दूल्हे पर लगाया नपुंसक होने का आरोप,...

दुल्हन ने सुरागरात में ही दूल्हे पर लगाया नपुंसक होने का आरोप, टूटा ससुराल वालों के गुस्से का कहर


शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शादी के बाद एक परिवार नई-नवेली दुल्हन के घर में आने की खुशियां मना रहा था। पति भी नई नवेली दुल्हन के साथ जिंदगी के सफर में कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए खुश था पर सुहागरात में ही घर में कोहराम मच गया। दुल्हन ने दूल्हे पर नपुंसक होने का आरोप लगा दिया। विवाद बढ़ा तो ससुराल के लोग जग गए. दुल्हन का आरोप है कि इस दौरान ससुराल वालों ने उसकी पिटाई कर दी. दुल्हन ने पति समेत 8 लोगों पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कराया है।

दरअसल पुवायां थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी 5 जून को थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। युवती का आरोप है कि इस शादी में दुल्हन के घर वालों ने 10 लाख का दहेज भी दिया, लेकिन सुहागरात वाले दिन दुल्हन को जब ये पता लगा कि उसका पति नपुंसक है। तब दुल्हन ने यह बात अपनी ननद से बोली. इसबात पर उसके ससुराल वालों ने पिटाई कर दी।

महिला का आरोप है कि ससुराल वालों ने धमकाया कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो उसको जान से मार देंगे। इसीलिए डर के कारण वह चुप रही और जब महिला अपने घर आई तो उसने अपने घर वालों को यह सारा घटनाक्रम बताया. फिलहाल 16 जून को पुलिस ने पति, ससुर, ननद और देवर समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसपी ग्रमीण संजीव बाजपेई ने बताया एक पत्नी ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि पति और ससुरालियों ने छल-कपट करके कुछ बातों को छुपाकर शादी की है। उसके साथ मारपीट की और दहेज की मांग की. इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है. इसकी विवेचना चल रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments