Thursday, April 25, 2024
HomeUncategorizedआज का राशिफलः 24 जून 2022, शुक्रवार

आज का राशिफलः 24 जून 2022, शुक्रवार

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
स्वास्थ्य सुधार होगा , व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा , संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। गुस्सा नियन्त्रित रखें व स्वयं के लिए समय निकाले।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा , भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आवश्यकता रहेगी। कुछ भी बोलने से पहले सोचें।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
हर किसी पर बहूत जल्दी विश्वास न करें। अपने राज दूसरों को न बताएं, मुसीबत में फंस सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है, जोखिम ना उठाएं।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा रखिए।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
मन अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव तथा चिंता वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी। भवन बदलने के योग बन रहे हैं।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे, वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
अपने विवेक से रुके काम पूरे करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव व भय का वातावरण बनेगा। दुरूखद समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम ना लें।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
समय से अपने काम को करना सीखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम ना लें।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यवसाय में उन्नतिप्रद अवसर आयेंगे। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
न चाहते हुए भी आप को दूसरों के लिए काम करना होगा। विवाद आदि से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च बढ़ेंगे। तनाव व चिंता का माहौल रहेगा। जीवनसाथी सहयोग कर पाएगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आप जो सोचते हैं, वो तो करते नहीं है और दूसरे लोगों की बातों पर जल्द विश्वास करते हैं। स्वविवेक से सोचे। बकाया वसूली होगी। तनाव तथा अशांति रह सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।

  • पं. प्रदीप गंगोटिया, पीताम्बरा पीठ, दतिया
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments