Friday, May 17, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़नवागत नगर मजिस्ट्रेट ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

नवागत नगर मजिस्ट्रेट ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

मथुरा। नवागत नगर मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया, वहां उन्होंने ब्लड बैंक वार्ड देखा और विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन के पश्चात उनके रख रखाव के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि उक्त परिसर में साफ-सफाई आदि का कार्य बेहतर किया जाये और मरीजों हेतु पर्याप्त व्यवस्था का इंतजाम रहे। उन्होंने जिला अस्पताल में विभिन्न वार्डों का अवलोकन किया तथा वहां उपस्थित मरीजों के हालचाल की जानकारी प्राप्त की।


श्री दुबे ने मरीजों के परिजनों के लिए पर्याप्त जल, बैठने का स्थान, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न पटलों के रजिस्टरों का अवलोकन किया। उन्हांेने कहा कि ऐसी व्यवस्था की जाये कि किसी भी मरीज को परेशानी न हो और उसे तत्काल इलाज मुहैया कराया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी डॉक्टर समय से उपस्थित रहें और संबंधित मरीजों का उपचार करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments