Saturday, April 20, 2024
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)मानसी गंगा गिरिराज महाराज मुखारबिंद मंदिर में रबड़ी से किया गया अभिषेक

मानसी गंगा गिरिराज महाराज मुखारबिंद मंदिर में रबड़ी से किया गया अभिषेक

  • मेला के पहले दिन सुनसान नजर आया परिक्रमा मार्ग

कमल सिंह यदुवंशी
गोवर्धन।
मुड़िया मेला की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिरों में गिरिराज प्रभु की दूध दही रबड़ी शहद आदि से नियमित अभिषेक किया जा रहा है।  शुक्रवार को मुड़िया मेला के पहले दिन दोपहर को मानसी गंगा मुकुट मुखारबिंद मंदिर में गिरिराजजी का दूध दही शहद रबड़ी आदि से सेवायत विष्णु भगवान, ज्ञानविहारी, रोहित शर्मा ने अभिषेक किया। इसके उपरांत संध्या के समय दिव्य फूलों के बंगले में बिराजे गिरिराज प्रभु के श्रृंगार दर्शन कराये गए। 

मुड़िया मेला के पहले दिन सूर्य की तपिश के चलते श्रद्धालुओं के कदम परिक्रमा मार्ग की ओर नहीं बढ़ सके। पूरे दिन परिक्रमा मार्ग सुनसान नजर आया। हालांकि कुछ श्रद्धालु निजी वाहनों से गोवर्धन पहुंचे, वह गिरिराज जी के दर्शन कर वापस चले गए। रात में भीड़ उमड़ने की आसंका को देखते हुए परिक्रमा मार्ग पर पुलिस प्रशासन की मुस्तेदी बढ़ा दी है। चूंकि शनिवार-रविवार को दिल्ली, हरियाणा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त गिरिराज परिक्रमा के लिए आता है। आज श्रद्धालु के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने परिक्रमा मार्ग में सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments