Tuesday, February 17, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़डीएम में संभाली मुड़िया पूर्णिमा मेला की कमान 

डीएम में संभाली मुड़िया पूर्णिमा मेला की कमान 

कमल सिंह यदुवंशी
गोवर्धन।
डीएम ने स्वयं मुड़िया मेला की कमान संभाल ली है। बरसात के बाद सोमवार की रात डीएम नवनीत चहल गोवर्धन पहुंचे। बाईपास पर पार्किंग एवं बसों के संचालन की व्यवस्था देखी। यहां परिक्रमा मार्ग पर जलभराव एवं मानसी गंगा में गिरते सीवर के पानी का संज्ञान लेकर विप्रा सचिव राजेश सिंह को मौके का निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

सोमवार को डीएम नवनीत सिंह चहल गोवर्धन पहुंचे। एडीएम वित्त योगानन्द पांडेय से व्यवस्थाओ की जानकारी जुटाई। बाईपास चौराहा पर बस संचालन एवं पार्किंग व्यवस्था पर एसपी ट्रैफिक, एसपी ग्रामीण से जानकारी ली। मानसी गंगा में गिरते सीवर एवं परिक्रमा में जलभराव पर नाराजगी जताई। विप्रा सचिव राजेश सिंह ने मानसी गंगा का निरीक्षण किया, उन्होंने मानसी गंगा में सीवर गिरने पर नगर पंचायत का बताया। डीएम के साथ सम्बंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments