Monday, May 12, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़मानसी गंगा में अज्ञात किशोर का शव मिला, फैली सनसनी

मानसी गंगा में अज्ञात किशोर का शव मिला, फैली सनसनी

दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा था किशोर का शव

गोवर्धन। मानसी गंगा में अज्ञात किशोर (12) का शव पानी में उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मंदिर में दर्शन कर रहे श्रद्धालु मानसी गंगा में झांकने लगे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोष्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी है।

शनिवार को एक अज्ञात किशोर का शव विकास प्राधिकरण के शुलभ शौचालय के पीछे मानसी गंगा में उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। मंदिर में दर्शनों को आए श्रद्धालु मानसी गंगा में झांकने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर विष्णु ठाकुर की मदत से किशोर के शव को पानी बाहर निकलवाकर पोष्टमार्टम को भेज दिया। मृतक किशोर काली लोअर पहने हुए था, उसकी जेब में रेजगारी सिक्के पुलिस ने बरामद किए हैं। जिससे किशोर पानी में रेजगारी ढूढने वाला प्रतीत हो रहा है। 

थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि किशोर का शव कई दिनों पुराना प्रतीत हो रहा है। उसके जेब से रेजगारी (सिक्के) बरामद हुए हैं। शव कब्जे में कर पोस्ट मार्टम को भेज दिया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments