Homeन्यूज़न्यूज़पिता की मौत के बाद मां ने जिगर के टुकटों को चंद...

पिता की मौत के बाद मां ने जिगर के टुकटों को चंद रूपयों की खातिर बेच डाला

कोर्ट के आदेश पर मां सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कमल सिंह यदुवंशी
गोवर्धन।
पिता की मौत के बाद मां ने जिगर के टुकटों को बेचने का मामला प्रकाश में आया है। ब्रजेश नाथ ने मां सहित छह लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज कराकर दो बच्चों की बरामदगी की मांग की हैं।

जानकारी के मुताबिक सुभाष नाथ की शादी किरण देवी के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। 20 जुलाई 2020 को सुभाष की षड्यंत्र के तहत सुसराल नगला बरका खैरागढ़ आगरा में हत्या कर दी गई। इसका मुकदमा पत्नी किरण देवी, रमेश, सुरेश आदि के खिलाफ चल रहा है। नाबालिग दो बेटे किरण देवी के पास रहते हैं, जबकि एक बेटा अपने दादा-दादी के साथ नगला सेपरा गोवर्धन ब्राह्मणान में रहता है।

आरोप है कि पिता सुभाष की मौत के बाद 20 मार्च 2022 को मां किरण देवी, सुरेश, रमेश, मीरा, रवि निवासीगण नगला बरका खैरागढ़ ने 60000 रुपये में नाबालिग दोनों बेटों को रामवीर उर्फ कुलदीप निवासी गढ़ सराय नाथ बस्ती 13-17 पानीपत हरियाणा को बेच दिया। शिकायत कर्ता ब्रजेश नाथ ने बताया कि इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश पर आरोपी मां सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

सीओ गोवर्धन गौरव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बच्चों के बेचने के सम्बंध में कोर्ट के आदेश पर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण की गहनता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 


 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments