Sunday, April 28, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़छाता से चंडौस मार्ग को नेशनल हाईवे बनाने का कार्य होगा जल्द:...

छाता से चंडौस मार्ग को नेशनल हाईवे बनाने का कार्य होगा जल्द: नितिन गडकरी


मथुरा। मांट विधायक राजेश चौधरी ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से छाता शेरगढ बाजना से चंडौस मार्ग को नेशनल हाईवे के निर्माण को लेकर चर्चा की साथ ही ब्रज के चहुंमुखी विकास पर भी बात की गई। इस पर केन्द्रीय मंत्री ने छाता शेरगढ बाजना से चंडौस मार्ग को नेशनल हाईवे बनाने का आश्वासन दिया हेै।


केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि माँट की जनता ने पार्टी का सम्मान रखा है। उनकी ज़िम्मेदारी है कि विधायक राजेश चौधरी के नेतृत्व में ब्रज क्षेत्र का चहंुमुखी विकास हो। वह माँट विधायक के प्रयासों की सराहना करते हैं।उन्होंने कहा कि ब्रज का विकास केन्द्र एवं राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से यहां विकास कार्य कराया जा रहा है। आने वाले समय में कई बड़े प्लान लोगों के सामने आएंगे। जिस पर केन्द्र राज्य सरकार के साथ मिलकर कार्य कर रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments