Tuesday, April 23, 2024
Homeजुर्मजयपुर हाउस में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास, महिलाओं के शोर मचाने पर...

जयपुर हाउस में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास, महिलाओं के शोर मचाने पर भागे चोर


बब्ले भारद्वाज
आगरा।
ताजनगरी की पॉश कॉलोनी जयपुर हाउस में चोरों ने दिनदहाड़े एक कोठी में घुसकर चोरी का प्रयास किया। उस वक्त घर में महिलाएं मौजूद थीं। महिला सदस्यों ने चोरों को देखकर शोर मचा दिया, जिसके बाद चोर मौके से भाग निकले। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिए हैं।


यहां का है मामला
लोहामंडी थाना क्षेत्र स्थित पॉश कॉलोनी जयपुर हाउस कोठी नंबर-56 में रहने वाले राहुल कुमार पटेल के यहां मंगलवार सुबह 11.30 बजे दो चोरों ने चोरी का प्रयास किया गया। घर में उनकी पत्नी और मां मौजूद थी। चोर घर में घुस आया। ड्राइंग रूम का दरवाजे का कुंडा तोड़ दिया। यह देखकर राहुल की पत्नी मधु ने शोर मचाया। तभी चोर घर से निकल कर भाग निकला। मधु का कहना है कि चोरों की संख्या दो थी। वह पति के जाने के तुरंत बाद ही अंदर आ गए थे।


हो सकती थी बड़ी वारदात
अगर, वह शोर नहीं मचाते तो बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे। बता दें डेढ़ महीने पहले उनकी कोठी के बराबर में ही चोरी हुई थी। 30 लाख से अधिक के जेवरात चोर ले गए थे। इस घटना का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। राहुल की सूचना पर थाना लोहामंडी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments