Thursday, April 18, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़तपेश बने ब्राह्मण महासभा के ब्रज क्षेत्र महामंत्री

तपेश बने ब्राह्मण महासभा के ब्रज क्षेत्र महामंत्री


-ब्रज क्षेत्र महामंत्री चुने जाने पर तपेश बोले ब्राहमण युवा वर्ग को आगे बढ़ाने के होंगे प्रयास


मथुरा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा ने ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पं चंद्रशेखर शर्मा ब्रज क्षेत्र महामंत्री संगठन पं राजेश पाठक की सहमति से शिक्षाविद पंडित तपेश भारद्वाज को ब्रज क्षेत्र का महामंत्री नियुक्त किया है। ब्रज क्षेत्र महामंत्री चुने जाने पर तपेश भारद्वाज ने कहा कि युवा वर्ग हमारे देश का भविष्य है। देश की तरक्की का नजरिया भी युवा वर्ग है। युवाओं के भविष्य का सृजन करना हम सभी का कर्तव्य है। केन्द्र और प्रदेश सरकार देश के युवाओं के लिए रोजगार सृजन से लेकर उन्हें आत्मनिर्भरता के बहुत अवसर प्रदान कर रही है।


उन्होंने कहा कि देश को हर कीमत पर आगे बढ़ाने के लिए युवा वर्ग अपनी आन-बान-शान से जुटा हुआ है। इसके साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए जुटे हैं। प्रदेश में ब्राहमणों को एकजुट होकर देश के विकास में सहयोग करना होगा और भगवान परशुराम के सद्गुणों को अपनाते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने संगठन के बारे में बात करते हुए कहा कि अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा समाज के हित में हमेशां से आगे खड़ा रहा है। इसके अलावा ब्राहमणों को एक सूत्र में समाहित करने का भी प्रयास कर रहा है।


इससे पूर्व तपेश भारद्वाज को ब्रजक्षेत्र महामंत्री का मनोनयन पत्र सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा ने कहा कि मथुरा निवासी पंडित तपेश को जिन कार्यों हेतु मनोनीत किया गया है। वह अपने पद का बखूबी निर्वहन करते हुए ब्राहमण समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।


इस अवसर पर उनके महामंत्री नियुक्त होने पर उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा ब्राह्मण चेतना मंच सहित डॉ. आशुतोष भारद्वाज इं. राजकुमार शर्मा, डॉक्टर देवेंद्र शर्मा, मेघ श्याम गौतम, सत्य प्रकाश शर्मा, सुभाष चंद शर्मा, पं. राज नारायण, राजेश पहलवान, कृष्ण मुरारी दीक्षित,श्याम शर्मा, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता सार्थक चतुर्वेदी, सीपी शर्मा, दीपक गौड़, धर्मेन्द्र कुलश्रेश्ठ, राहुल चैधरी, अरूण द्विवेदी, राहुल देव, फैजुल हसन, ज्ञानेश्वर शर्मा, सीपी पांडेय आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments