Thursday, January 15, 2026
Homeन्यूज़न्यूज़जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने गिरिराज महाराज का किया दुग्धाभिषेक, देश की...

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने गिरिराज महाराज का किया दुग्धाभिषेक, देश की खुशहाली की कामना की


कमल सिंह यदुवंशी
गोवर्धन।
जल शक्ति मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गोवर्धन पहुंचे। दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक कर मनौती मांगी। दानघाटी मंदिर सेवायत दीपचंद्र प्रोहित ने प्रसाद भेंट कर स्वागत किया। 

शनिवार को योगी कैबिनेट के जल शक्ति मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गोवर्धन पहुंचे। सुशील अग्रवाल सियाराम शर्मा आदि ने स्वागत किया। मंदिर सेवयात दीप चंद्र प्रोहित ने दुग्धाभिषेक कराकर पूजा कराई। प्रसाद भेंट किया। स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि योगी के नेतृत्व में कानून का राज है। प्रदेश में बेहतर विकास कार्य कराए जा रहे है। लक्षमण सिंह,  सुशील अग्रवाल, सियाराम शर्मा, हरभान सिंह। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments