Sunday, April 28, 2024
Homeन्यूज़खेलभारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज...

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 61 पदक जीतकर अभियान का किया समापन

नई दिल्ली। भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 61 पदक जीतकर अपने अभियान का समापन किया। भारत ने 2018 में गोल्ड कोस्ट में 26 स्वर्ण सहित 66 पदक जीतकर तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया था। लेकिन इस बार वह उस आंकड़े को पार नहीं कर पाया। भारत को सर्वाधिक स्वर्ण और सर्वाधिक तमगे कुश्ती से हासिल हुए, जहां देश ने छह स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य सहित 12 पदक जीते। भारोत्तोलकों ने भारतीय अभियान की बेहतरीन शुरुआत करते हुए तीन स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य सहित 10 पदक जीते। संकेत सरगर (पुरुष 55 किग्रा) ने चांदी का तमगा जीतकर बर्मिंघम 2022 में भारत का खाता खोला था।

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने चार स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन के पुरुष एकल मुकाबले में लक्ष्य सेन ने मलेशिया के योंग जे को 21- 9 9- 21 21-16 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
पुरुष एकल के कांस्य पदक मुकाबले में किदांबी श्रीकांत ने सिंगापुर के जिया हैं ग को 21-15 21-18 से हराया।
महिला एकल में पीवी सिंधु ने कनाडा की मोनिका ली को 21- 15 21-13 से हराया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
पुरुष युगल में सातविकसाइराज रणकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इंग्लैंड के लेन वेन और वेंडी सीन को 21-15 21-13 से हराकर स्वर्ण जीता।

हॉकी फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया से 7- 0 से हार का सामना करना पड़ा और पुरुष हाकी का रजत पदक हासिल किया।

टेबल टेनिस में अंचत शरत कमल ने इंग्लैंड के लिम पिचफोर्ड को 11- 13, 11 – 7 11- 2 11 – 6 11- 6 से हराकर स्वर्ण जीता।
कांस्य पदक मुकाबले में साहित्य गुनासकरण ने इंग्लैंड के पॉल ड्रिकहोल को 11 9 11 3 11 5 8 11 9 11 12 10 11 9 से हराया। अंचत शरत कमल ने कुल 3 स्वर्ण पदक जीते इन कॉमनवेल्थ गेम्स में।

पदक तालिका

ऑस्ट्रेलिया 67 57 54 178
इंग्लैंड 57 66 53 176
कनाडा 26 32 34 92
भारत 22 16 23 61

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments