Monday, May 6, 2024
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग: 09 सितम्बर 2022, शुक्रवार

आज का पञ्चांग: 09 सितम्बर 2022, शुक्रवार


ॐ श्रीगणेशाय नम:

आज शुक्रवार को भाद्रपद सुदी चतुर्दशी 18:09 तक पश्चात् पूर्णिमा शुरु , अनन्त चतुर्दशी व्रत , कदली व्रत पूजन , रम्भा रोपण , श्री सत्यनारायण व्रत ( पंचांगभेद से कल भाद्रपद पूर्णिमा को भी ) , पंचक जारी , सर्वदोषनाशक रवियोग 11:35 तक , बुध पश्चिम में अस्त 10:55 पर , विघ्नकारक भद्रा 18:08 से 28:55 तक , दशलक्षण , कर्मनिर्जरा व अनन्त व्रत पूर्ण (जैन ), भगवान श्री वासुपूज्य जी मोक्ष कल्याणक (जैन , भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी ) , मेला बाबा सोढल (जालन्धर) , श्री जोगेन्द्र नॉथ हाझरिका जयन्ती , बाबू श्री बृशभान जयन्ती , हुतात्मा शिरीषकुमार मेहता समृति दिवस , श्री सदाशिव त्रिपाठी स्मृति दिवस , श्री भारतेन्दु हरिश्चन्द्र जयन्ती , हिमालय दिवस ( उतराखंड और हिमाचल प्रदेश)।

  • नई दिल्ली अनुसार
  • शक सम्वत- 1944
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • मास- भाद्रपद
  • पक्ष- शुक्लपक्ष
  • तिथि- चतुर्दशी – 18:09 तक
  • पश्चात्- पूर्णिमा
  • नक्षत्र- धनिष्ठा – 11:35 तक
  • पश्चात्- शतभिषा
  • करण- गर – 07:35 तक
  • पश्चात- वणिज
  • योग- सुकर्मा – 18:10 तक
  • पश्चात- धृति
  • सूर्योदय- 06:02
  • सूर्यास्त- 18:34
  • चन्द्रोदय- 18:12
  • चन्द्रराशि- कुम्भ – दिनरात
  • सूर्यायण – दक्षिणायन
  • गोल- उत्तरगोल
  • अभिजित- 11:53 से 12:43
  • राहुकाल- 10:44 से 12:18
  • ऋतु- शरद्
  • दिशाशूल- पूर्व

कल शनिवार को भाद्रपद सुदी पूर्णिमा – 15:30 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु , स्नान – दानादि की पूर्वभाद्रपद नक्षत्रयुता प्रौष्ठपदी भाद्रपदी पूर्णिमा (परमपुण्यकाल 09:37 से 15:29 तक ), इन्द्र / महालया श्राद्ध आरम्भ ( पितृपक्ष ), पूर्णिमा / पूनम / प्रौष्ठपदी का श्राद्ध , श्री सत्यनारायण / पूर्णिमा व्रत ,श्री उमामहेश्वर पूजन/व्रत , कु. संध्या पूजा , पंचक जारी , भागवत सप्ताह पूर्ण , बुध वक्री 09:06 पर , चातुर्मास पूर्ण (संन्यासीनां) , रत्नत्रय व्रत पूर्ण (जैन ) , भाद्रपद मासीय स्नान – व्रत – यम – नियमादि समाप्त , गुरु श्री अमरदास जी ज्योति – ज्योत (प्राचीनमतानुसार ) , पं. गोविंद वल्लभ पंत जयन्ती , बासप्पा दनप्पा जत्ती जयन्ती , प्रिंस रंजीत सिंह जयन्ती , अब्दुल हमीद ( परमवीर चक्र विजेता) शहीदी दिवस , हरियाणा राज्य और पंजाब राज्य का दर्जा दिवस (बने एक नवम्बर 1966 को ) व विश्व आत्महत्या निरोध दिवस।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments