Friday, March 29, 2024
Homeजुर्म15 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार, मजदूर से मांगी...

15 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार, मजदूर से मांगी थी रकम


बब्ले भारद्वाज
आगरा।
फतेहाबाद तहसील का लेखपाल ग्रामीण से 25000 की रिश्वत मांग रहा था। मकान सड़क में आने की कहकर दबाव बना रहा था। उस के पक्ष में रिपोर्ट लगाने के लिए रकम मांगी थी। पीड़ित ने एंटी करप्शन में शिकायत की। इस पर जाल बिछाकर टीम ने शुक्रवार को लेखपाल को 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।


एंटी करप्शन आगरा के प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी लेखपाल बृज मोहन कुशवाहा है। वह सदर में रोहता का भाग के रहने वाले हैं। फतेहाबाद तहसील में तैनात हैं। शमशाबाद के नया बांस निवासी ऊदल सिंह कुशवाह ने दो दिन पहले शिकायत की थी। आरोप लगाया कि उनका घर आबादी में बना हुआ है। पिछले दिनों उनके पास लेखपाल बृजमोहन आए। उन्होंने कहा कि आपका मकान सड़क में आ गया है। इस कारण मकान को तोड़ना पड़ेगा। इसका भौतिक निरीक्षण करने आया हूं। इसकी रिपोर्ट लगा दूंगा।


मजदूर के कहने पर कहा कि वे उस के पक्ष में रिपोर्ट लगा देंगे। इसके लिए एक लाख देने होंगे। मगर, ऊदल सिंह कुशवाह ने अपनी मजबूरी बताई। बात 25000 में तय हुई। 15000 पहले दिए जाने थे। दस हजार बाद में देने की बात हुई थी।

शिकायत पर टीम बनाई। कारवाई के लिए जिलाधिकारी से अनुमति ली गई। कार्यालय से दो गवाह लिए गए। शुक्रवार को लेखपाल ने सदर बाजार स्थित अपने भाई की वेल्डिंग की दुकान पर ग्रामीण को बुलाया। टीम ने जाकर वहां घेराबंदी कर ली। ग्रामीण ने 15000 बृजमोहन को पकड़ा दिए। वैसे ही टीम पहुंच गई और लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस संबंध में थाना सदर में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। लेखपाल के गिरफ्तार होने की जानकारी पर कुछ और ग्रामीण शिकायत लेकर थाना पहुंच गए। उनसे भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments