Tuesday, April 23, 2024
Homeजुर्मअपहरण के बाद चचेरे भाइयों की सिर कलम कर हत्या, संभल में...

अपहरण के बाद चचेरे भाइयों की सिर कलम कर हत्या, संभल में मिला धड़, सिर की तलाश जारी

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में चचेरे भाइयों का सिर कलम कर दिया गया और उनकी लाश संभल जिले की सीमा में फेंक दी गई। इन लाशों का सिर्फ धड़ मिला है कि जबकि सिर अभी लापता है। पुलिस तलाश में जुटी है। हत्या के पीछे अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। इस हत्याकांड में दिल्ली पुलिस का एक जवान भी शामिल है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ जारी है।

सलेमपुर थाना क्षेत्र के कैलावन गांव निवासी नरेश कुमार देहात कोतवाली के गांव जटपुरा मुकीमपुर में बतौर सफाई कर्मचारी तैनात हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि वह बीते कुछ वर्षों से गांव मिर्जापुर में परिवार के साथ रहते हैं। पैतृक गांव कैलावन में अन्य परिजन रहते हैं। उनका बेटा भूपेंद्र उर्फ भोलू (21) बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था।

काली की शोभायात्रा देखने निकले थे दोनों भाई
शनिवार शाम करीब चार बजे भूपेंद्र बाइक से कैलावन गया था। वहां शनिवार को काली की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। घर से शाम करीब आठ बजे वह काली शोभायात्रा में शामिल होने के लिए गया था। शोभायात्रा में भूपेंद्र का चचेरा भाई भूरा (18) भी था। शोभायात्रा रात करीब ढाई बजे समाप्त हो गई, उसके बाद भी दोनों भाई घर नहीं पहुंचे। चिंतित परिजनों ने दोनों की खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं लग सका।

रविवार सुबह परिजनों ने सलेमपुर थाने पर तहरीर देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण करने की आशंका जताई। जिस पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस सोमवार शाम तक भी दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लगा सकी।

मंगलवार सुबह मिली दोनों की लाश
मंगलवार को दोनों की लाश मिल गई है। संभल की सीमा में दोनों भाइयों के धड़ मिले हैं। पुलिस सिरों की तलाश में जुट गई है। दोनों चचेरे भाइयों की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई। इस निर्मम हत्या कांड में दिल्ली पुलिस का एक जवान भी शामिल है। बुलंदशहर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस का जवान फरार है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments