Thursday, April 18, 2024
Homeजुर्मश्रद्धा मर्डर केस जैसी वारदात, महिला के आठ टुकड़े करने वाला पूर्व...

श्रद्धा मर्डर केस जैसी वारदात, महिला के आठ टुकड़े करने वाला पूर्व प्रेमी गिरफ्तार

आजमगढ़। श्रद्धा हत्याकांड के बाद देश में एक और खौफनाक मर्डर का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक पूर्व प्रेमी ने महिला की हत्या के बाद उसके आठ टुकड़े कर दिए। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद इस मर्डर का खुलासा किया है।

आजमगढ़ के एसपी अनुराग आर्य ने पुष्टि की कि इस सप्ताह की शुरुआत में एक कुएं में एक महिला का सिर कटा शव मिला था। बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड में 9 लोग शामिल थे, जिनमें से मुख्य आरोपी प्राइस यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आरोपी 8 अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि मृत महिला के साथ पहले वह रिलेशनशिप में था, लेकिन महिला की शादी कहीं और हो गई थी। इसके बाद उसने महिला को मिलने के बहाने से बुलाया और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। कुछ दिन पहले ही दर्दनाक श्रद्धा मर्डर केस का खुलासा हुआ था और अभी तक दिल्ली पुलिस की टीमें श्रद्धा की लाश के टुकड़े ढूंढने की में जुटी है।

आजमगढ़ एसपी ने कहा कि प्राइस यादव विदेश में रह रहा था और इसी साल फरवरी में महिला की किसी और शख्स के साथ शादी हो गई। जब यादव भारत लौटा तो उसने महिला से मिलकर शादी तोड़ने के लिए मनाने की कोशिश की। जब वह इसके लिए राजी नहीं हुई, यादव 10 नवंबर को महिला को मंदिर जाने के बहाने बाहर ले गया और खेत में गला दबा कर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद उसने मृतका के शरीर के आठ टुकड़े कर दिए और उन्हें एक कुएं में फेंक दिया। उसने महिला के कपड़े भी कुएं में फेंके, लेकिन उसका सिर पास के तालाब में फेंक दिया। अनुराग आर्य ने कहा, “मृतका के कपड़े और कुछ हथियार बरामद किए गए हैं।”

पुलिस को इस घटना का तब पता चला, जब 15 नवंबर को कुछ स्थानीय लोगों ने आजमगढ़ के पश्चिमी गांव के बाहर स्थित एक कुएं के अंदर शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। लाश की शिनाख्त करने पर महिला की पहचान हुई। पुलिस ने बताया कि यह शव अर्धनग्न अवस्था में पाया गया था, और दो से तीन दिन पुराना लग रहा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments