Thursday, April 18, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़कायस्थ सभा ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, खुदीराम बोस एवं गीता जयंती मनाई,...

कायस्थ सभा ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, खुदीराम बोस एवं गीता जयंती मनाई, हुए विभिन्न कार्यक्रम

मथुरा। कायस्थ सभा, सोशल ग्रुप ऑफ चित्रांश के तत्वावधान में स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद, स्वतंत्रता आंदोलन के बलिदानी खुदीराम बोस एवं श्रीमदगीता जयंती के आयोजन, डीगगेट स्थित सुरेशचंद्र सक्सेना के कार्यालय पर सम्पन्न हुआ।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पशुपतिनाथ अखाड़े के महामंडलेश्वर सच्चिदानंद, कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेशचंद्र सक्सेना,चित्रांश सेवा संस्थान के अध्यक्ष वी एस सक्सेना,एवम विशिष्ठ अतिथि गौरीशंकर शर्मा ने दीप प्रज्वलित करते हुये गीता पूजन कर माल्यार्पण के साथ हुआ।


उपस्थित सभी जनसामान्य ने भी मंत्रोच्चार के साथ,गीतापूजन कर पुण्यलाभ प्राप्त किया। आयोजन का संचालन श्री एस एस जौहरी ने किया डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, खुदीराम बोस एवम गीताग्रन्थ पर एस सी सक्सेना, बलदेव कुलश्रेष्ठ, रुचि सक्सेना, मनोज सक्सेना ने अपने विचार व्यक्त किये। नित्यप्रति गीता के पठन पाठन करते हुये चिंतन कर जीवन में जीवंत करने पर बल दिया गया। प्रमुख रूप से अभिनव सक्सेना, अशोक सक्सेना,राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, देवेंद्र भटनागर, सुभाष भटनागर, विजय सक्सेना, राकेश सक्सेना, सन्तोष कुलश्रेष्ठ, अरविंद सक्सेना शिल्पा सक्सेना, विनीता निगम, नीलम कुलश्रेष्ठ, मालती आदि उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की व्यवस्था मनोज सक्सेना व सुभाष भटनागर ने संभाली व समापन वीएस सक्सेना, गौरीशंकर शर्मा,व मुख्य अतिथि सच्चिदानंद के उद्बोधन के साथ जलपान कर किया। धन्यवाद ज्ञापन सुरेशचंद्र सक्सेना गोविंदनगर ने किया तथा सुरेशचंद्र सक्सेना को कार्यक्रम के सामाजिक आर्थिक सहयोग के लिये साभार धन्यबाद एस एस जौहरी ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments