Saturday, May 18, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़विज्ञान मंथन में राजीव इंटरनेशनल स्कूल का अंकुश रहा टॉपर

विज्ञान मंथन में राजीव इंटरनेशनल स्कूल का अंकुश रहा टॉपर

  • उभरता वैज्ञानिक अब राज्यस्तर पर बढ़ाएगा मथुरा का गौरव


मथुरा। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, इस बात को राजीव इंटरनेशनल स्कूल के मेधावी छात्र अंकुश ने अपनी कुशाग्रबुद्धि से सिद्ध कर दिखाया है। हाल ही तीन आयु वर्गों में आयोजित विज्ञान मंथन राष्ट्रीय प्रतिभा खोज (वी.वी.एम.) प्रतियोगिता में अंकुश ने अपने आयुवर्ग में मथुरा जनपद में प्रथम स्थान हासिल कर आरआईएस स्कूल का गौरव बढ़ाया है। अब अंकुश राज्यस्तरीय वी.वी.एम. प्रतियोगिता में मथुरा जनपद का प्रतिनिधित्व करेगा।

इस समय कक्षा 6 से 11 तक के छात्र-छात्राओं में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए हर जनपद में विज्ञान मंथन राष्ट्रीय प्रतिभा खोज (वी.वी.एम.) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से होनहार वैज्ञानिकों की खोज कर सरकार द्वारा उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसी प्रतिभाओं की पहचान करना तथा उन्हें प्रोत्साहित करना है जो विज्ञान से जुड़े विषयों में अभिरुचि रखती हैं। अपने आयु वर्ग में मथुरा जनपद में प्रथम स्थान पर रहे छात्र अंकुश की मेधा को उसके विज्ञान शिक्षकों राजकुमार सारस्वत तथा गीतांजलि यदुवंशी ने निखारा है।


आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने विज्ञान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का शानदार आगाज करने वाले अंकुश को शाबासी देते हुए कहा कि तरक्की की राह में शिक्षा ही सबसे बड़ा सहारा है। विज्ञान मनुष्य के लिए वरदान है। यह स्वयं नहीं बना बल्कि मनुष्य विज्ञान से और विज्ञान मनुष्य से बना है। देश की प्रगति वैज्ञानिक क्षेत्र में हुए विकास पर ही निर्भर करती है। राजीव इंटरनेशनल स्कूल प्रत्येक छात्र के चहुंमुखी विकास को प्रतिबद्ध यही वजह है कि यहां के छात्र-छात्राएं हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रहे हैं। डॉ. अग्रवाल ने अंकुश को राज्यस्तर पर भी प्रथम स्थान हासिल करने की शुभकामना दी है।


स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज अग्रवाल ने अंकुश को शानदार सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा वह अस्त्र है जिसकी सहायता से छात्र-छात्राएं बड़ी से बड़ी कठिनाई का सामना आसानी से कर सकते हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि राजीव इंटरनेशनल स्कूल प्रत्येक विद्यार्थी को समयानुकूल शिक्षा प्रदान करने को प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments