Saturday, May 4, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से अपनी ड्यूटी करने वाले मुख्य आरक्षी शिवराज सिंह...

ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से अपनी ड्यूटी करने वाले मुख्य आरक्षी शिवराज सिंह सम्मानित

मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा दिनांक 23 दिसंबर 2022 को कृष्णा नगर बाजार में गोपनीय रूप से क्षेत्र भ्रमण किया गया था। क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुख्य आरक्षी 1062 शिवराज सिंह (पीएन – 052481433) यातायात पुलिस लाइन, मथुरा कृष्णानगर क्षेत्र में ड्यूटी करते हुए पाए गए।


इनके द्वारा अनाधिकृत रूप से स्थित एक वाहन को क्रेन द्वारा टोल करके ले जाया जा रहा था। वाहन स्वामी द्वारा इनको प्रलोभन देकर वाहन छुड़वाने का प्रयास किया जा रहा था परन्तु मुख्य आरक्षी शिवराज सिंह द्वारा वाहन को नहीं छोड़ा गया तथा नियमानुसार विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की गई। इस प्रकार शिवराज सिंह, मुख्य आरक्षी द्वारा ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया गया। जिलाधिकारी ने मुख्य आरक्षी शिवराज सिंह की प्रशंसा करते हुए आज उनको कलेक्ट्रेट कार्यालय में सम्मानित किया तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments