Sunday, April 28, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़नख पर गिरिवर लीनो धार कन्हैया मेरो छोटो सो

नख पर गिरिवर लीनो धार कन्हैया मेरो छोटो सो

मथुरा। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा ब्रज लोक कला मंडल की द्वितीय दिवसीय प्रस्तुति का शुभारंभ मुख्य अतिथि शदीपक गोयल एवं मुरारी लाल अग्रवाल, पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने किया। साहित्य एवं संस्कृति संध्या का समावेश प्रस्तुत करती गोवर्धन लीला पर प्रकाश डालते हुए मुख्य वक्ता श्री डॉक्टर अशोक बंसल ने गोवर्धन जी के धार्मिक एवं वैज्ञानिक पक्ष का आत्मीयता से विश्लेषण किया।

वरिष्ठ कवि साहित्यकार श्री गोपाल उपाध्याय ने गिर्राज महाराज के प्राचीन ऐतिहासिक सुंदर छवि का वर्णन करते हुए उपस्थित जन समुदाय को भावविभोर कर दिया। छंदों की अनवरत लड़ियां लड़कियां अपने मधुर स्वर में पीरो, पीरो कर कवि मोहन मोही ने गोवर्धन लीला की बालकृष्ण की मोहनी छवि को व्यक्त किया। कवि एवं साहित्यकार राम अटल चतुर्वेदी ने ब्रज की हृदय स्थली गोवर्धन की महिमा का गुणगान कविताओं से करते हुए गिरिराज परिक्रमा का साहित्य वर्णन किया। संस्था की सचिव मीरा चंदेल ने सखियों के मंडल के साथ गिरिराज जी के प्राचीन रसियाओं की सुंदर माला बनाकर सुर लय ताल के साथ मधुर भावमयी गान किया।

जागृति पाल के निर्देशन में सखियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से कार्यक्रम का स्वरूप रसमय बना दिया विशेष अतिथि डॉक्टर नरेश वर्मन रोटरी क्लब, वीरेंद्र गोयल रमनलाल शोरावाला ग्रुप, एसएस जोरी वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति, संगीता खन्ना, राजेश सिंह उपस्थित रहे । कभी साहित्यकारों का सम्मान संस्था के संरक्षक किशन चतुर्वेदी एवं संयोजन दीपक शर्मा ने अंग वस्त्र, प्रमाणपत्र आदि भेंट करके किया। भागवताचार्य पंडित श्रीनाथ शास्त्री ने मंच संचालन किया और गोवर्धन लीला का शास्त्रीय वर्णन किया सचिव सारथी परिवार मफतलाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments