Monday, May 20, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़NK ग्रुप ने मनाया 74वां गणतंत्र दिवस, असहायों को बांटे कंबल

NK ग्रुप ने मनाया 74वां गणतंत्र दिवस, असहायों को बांटे कंबल

मथुरा। एनके गु्रप के संस्कार सिटी में 74वां गणतंत्र दिवस बडे़ ही धूमधाम से मनाया गया। ग्रुप के निदेषक एवं जीएलए के चीफ फाइनेंस ऑफिसर विवेक अग्रवाल ने ध्वजारोहण और करीब 150 असहायों को कंबल वितरित कर मनाया।

संस्कार सिटी में गणतंत्र दिवस के अवसर ध्वजा रोहण कार्यक्रम के साथ कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर एनके ग्रुप परिवार और असहाय लोगों ने एकजुट होकर राष्ट्रीय ध्वज को सलाम किया। इसके बाद गु्रप के निदेशक विवेक अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि आज हम यहां पर सभी एकत्रित होकर अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। आज का दिन भारत गणतंत्र रूप में घोषित किया गया था। हमारे देश को स्वतंत्र करने के लिए बहुत से महापुरुषों ने संघर्ष करते करते अपनी कुर्बानी दे दी और ये दिन इतिहास के लिए काफी महत्वपूर्ण माना गया है। हमारा देश अंग्रेजी हुकूमत से आजाद होने के बाद 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू किया गया, ताकि देश के सभी नागरिकों को अधिकार प्राप्त हो सके।

इसके पश्च्यात प्रसाद और असहाय लोगों को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। करीब 150 से अधिक असहाय लोगों को कंबल प्रदान किए। गणतंत्र दिवस पर कंबल पाकर असहाय लोग काफी प्रसन्नचित दिखे। एनके ग्रुप परिवार ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दीं।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद् के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र अग्रवाल, मेघा रावत, सौरभ कसेरा, ध्रुव, रामेश्वर, मुकेश, राकेश, टीनू, सर्वेश, थान सिंह, पुरोहित जी सहित ग्रुप सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments