Monday, May 6, 2024
HomeUncategorizedस्कूल तथा कॉलेज की एक शाम जवाहर बाग के नाम

स्कूल तथा कॉलेज की एक शाम जवाहर बाग के नाम

जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में जवाहर बाग परिसर में उद्यान विकास समिति जवाहर बाग की समीक्षा बैठक ली। कैंटीन, पार्क, रख रखाव, सुरक्षा आदि की जानकारी जिला उद्यान अधिकारी से प्राप्त की। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल तथा होमगार्ड बढ़ाए जाएं, साइकिल चलाने के लिए टेंडर प्रक्रिया कर साइकिल चलाने को व्यवस्था की जाए, जवाहर बाग में विभिन्न कार्यक्रम के लिए विशेष व्यक्तियों से संपर्क किया जाए।
विभिन्न स्कूल तथा कॉलेजों के छात्र छात्राओं को जोड़ा जाए और विशेष शहरी स्कूलों को प्राथमिकता दें। छात्र छात्राओं के टेलेंट एव प्रतिभा को प्रदर्शन करने का मौका दिया जाए। कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की जाए और रोस्टर जारी किया जाए। विभिन्न अधिकारियों से सुझाव मांगे। स्कूल के बच्चों को नेचर वॉक कराएं तथा बच्चो को विजिट कराते हुए विभिन्न पेड़ों के बारे में जानकारी दें। स्कूल तथा कॉलेज की एक शाम जवाहर बाग के नाम। ब्रज क्षेत्र के प्रजातियों के पौधे लगाए जाएं। पानी के लिए आरो लगाया जाए, गाइड, प्लांट विशेषज्ञ तथा एक्सपर्ट लोग रखे जाएं, जिससे टूरिस्ट लोगों को जानकारी दे सकें। टीशर्ट, कैप तथा ब्रज के विभिन्न सामान रखें और उनकी विक्री करें। जवाहर बाग के परिचय के लिए एक बुकलेट तैयार की जाए। जवाहर बाग की सभी लाइटें तथा साउंड सही कराए जाएं, साइन बोर्ड लगाए जाएं, जवाहर बाग के सभी फलों को जानकारी प्रदर्शित हों और उनका विवरण भी हो। पेड़ों पर फसाड़ लाइटें लगाई जाएं। जिलाधिकारी ने वॉटर पार्क, ओपन थियेटर, ओपन जिम तथा चाइल्ड पार्क का निरीक्षण किया और व्यविस्थ तरीके से कार्य योजना बनाने के निर्देश जिला उद्यान अधिकारी को दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, पुलिस अधीक्षक नगर एम पी सिंह, डिप्टी कलेक्टर निकेत वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण अजय कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर, जिला उद्यान अधिकारी मनोज चतुर्वेदी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments