Thursday, May 16, 2024
Homeशिक्षा जगतकोकाकोला कम्पनी पहुंचकर ली शीतल पेय निर्माण की जानकारी

कोकाकोला कम्पनी पहुंचकर ली शीतल पेय निर्माण की जानकारी

राजीव एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने किया इण्डस्ट्रियल विजिट

मथुरा। विद्यार्थी जीवन में शैक्षिक भ्रमण का विशेष महत्व है। शैक्षिक भ्रमण से जो व्यावहारिक ज्ञान मिलता है वह स्थायी होता है। इससे छात्र-छात्राओं में समूह में रहने की प्रवृत्ति, नायक बनने की क्षमता तथा आत्मविश्वास व भाईचारे की भावना प्रबल होती है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट के बीबीए के छात्र-छात्राओं ने छाता स्थित कोकाकोला कम्पनी पहुंच कर वहां के अधिकारियों से शीतल पेय निर्माण की जानकारी हासिल की।
इण्डस्ट्रियल विजिट पर कोकाकोला कम्पनी पहुंचे छात्र-छात्राओं को पदाधिकारियों ने वहां के स्ट्रक्चर और साफ्ट ड्रिंक्स पेय प्रोडक्शन आदि के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी। कम्पनी पदाधिकारियों ने वहां छात्र-छात्राओं को सम्पूर्ण इन्फ्रास्ट्रक्चर की जानकारी देने के साथ ही सॉफ्ट ड्रिंक्स पेय फैक्ट्री खोलने में प्रयोग में आने वाले संसाधनों पर भी प्रकाश डाला। कम्पनी के एचआर मैनेजर ने विद्यार्थियों को प्रोडक्शन यूनिट में उपलब्ध रॉ-मटीरियल और उत्पादन यूनिट के कार्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि व्यावहारिक ज्ञान के लिए शैक्षिक भ्रमण बहुत जरूरी है। शैक्षिक भ्रमण से छात्र-छात्राओं का व्यावहारिक और प्रायोगिक ज्ञान दोनों ही मजबूत और पुष्ट होते हैं। प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने कहा कि युवा पीढ़ी के करियर निर्माण में शैक्षिक भ्रमण का विशेष महत्व है। इस तरह के भ्रमण के दौरान विद्यार्थी खुले वातावरण में शिक्षा को अपने व्यक्तिगत अनुभवों से परिभाषित करते हैं। शैक्षिक भ्रमण से छात्र-छात्राओं को गूढ़ बातों की जानकारी मिलने के साथ ही उनमें शिष्टाचार की भावना भी पैदा होती है।
निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने शैक्षिक भ्रमण में व्यक्तिगत रिकॉर्ड और अनुभव कार्यस्थल पर ही नोट करते रहना चाहिए। डॉ. सक्सेना ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण से छात्र-छात्राओं को जो वास्तविक ज्ञान प्राप्त होता है वह जीवन पर्यंत मानस में अंकित रहता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments