Sunday, May 5, 2024
HomeUncategorizedराष्ट्रीय खेल दिवस पर आरआईएस के छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम

राष्ट्रीय खेल दिवस पर आरआईएस के छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर किया नमन

मथुरा। मंगलवार को राजीव इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में अपना शानदार कौशल और दमखम दिखाया। खेल प्रतियोगिताओं के शुभारम्भ से पूर्व छात्र-छात्राओं ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को मेजर ध्यानचंद के कृतित्व और व्यक्तित्व की जानकारी दी।
राजीव इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को मेजर ध्यानचंद की 118वीं जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षकों लोकपाल सिंह राणा, राहुल सोलंकी, निशांत शर्मा और सोनिका वर्मा की देखरेख में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं रस्साकशी, शॉटपुट, फुटबॉल, एथलेटिक्स, खो-खो आदि प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं के बीच दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई।
आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने सभी को राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद का भी बहुत महत्व है। खेलों से तन-मन स्वस्थ रहता है। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने हमारे देश को खेलों में उस समय गौरवान्वित किया जब हमारा राष्ट्र गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। हॉकी में दद्दा ध्यानचंद के जादुई खेल की तो एडोल्फ हिटलर तक ने तारीफ की थी।
प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को महान खिलाड़ी मानते हुए छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ प्रतिदिन कुछ समय खेलों को भी दें। इससे न केवल तन-मन स्वस्थ रहेगा बल्कि राष्ट्र भी गौरवान्वित होगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि खेल अब समय की बर्बादी नहीं बल्कि करिअर को नया मुकाम देने का माध्यम भी हैं। विद्यालय की शैक्षिक संयोजिका प्रिया मदान ने विद्यार्थियों को बेहतरीन प्रदर्शन पर बधाई दी और कहा कि छात्र-छात्राएं खेलों को जीवन का हिस्सा बनाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments