Home न्यूज़ गणपति जयकारों के साथ किया प्रतिमा का विसर्जन

गणपति जयकारों के साथ किया प्रतिमा का विसर्जन

0
गणपति जयकारों के साथ किया प्रतिमा का विसर्जन

-एनके ग्रुप ने सात दिवसीय गणेश महोत्सव के बाद किया गणपति प्रतिमा का विसर्जन

मथुरा। एनके ग्रुप के संस्कार सिटी में सात दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रतिदिन हवन-पूजन और भजन कीर्तन में पदाधिकारी गणपति भक्ति में सराबोर रहे। सोमवार शाम को गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया।

इससे पूर्व जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के चीफ फाइनेंस ऑफिसर एवं एनके ग्रुप के निदेशक विवेक अग्रवाल ने सोमवार को गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष महायज्ञ में आहूति देकर सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। तत्पश्चात नाचते, गाते, झूमते हुए ग्रुप के पदाधिकारियों ने प्रतिमा को विसर्जित किया। गणपति बप्पा मोरिया के नारों से समूचा घाट गुंजायमान हो उठा।

इस अवसर पर मेघा रावत, सौरभ कसेरा, रामेश्वर, शिवम्, पुरोहित जी, मुकेश, सर्वेश, दानवीर एवं संस्कार सिटी के समस्त स्थानीय लोगों सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here