Tuesday, May 14, 2024
Homeशिक्षा जगतवीपीएस में विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया जोशीला अंदाज

वीपीएस में विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया जोशीला अंदाज

  • खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने भरी हुनर की हुंकार

वृंदावन। छात्रों के सर्वांगीण विकास की प्रक्रिया में उनके शारीरिक व मानसिक बल व बुद्धि में अभिवृद्धि करने की परिकल्पना को साकार रूप देना हर विद्यालय व परिवार का दायित्व होता है। इसी उद्देश्य से मथुरा मार्ग स्थित वृन्दावन पब्लिक स्कूल में साप्ताहिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लगभग 1400 छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं तथा अपने शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन करते हुए टीम भावना से इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।

उक्त प्रतियोगिता का शुभारम्भ खेल विभाग के सदस्य भारत भूषण उपाध्याय, शिवानी वर्मा, पंकज चौहान, राधा प्रजापति व दमयन्ती गोस्वामी ने संयुक्त रूप से ध्वजा लहराकर किया। खेल प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन खेलो इण्डिया से प्रेरित हो ब्रज वृंदावन से अधिक से अधिक खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान दिलाना है। प्रतियोगिता में कक्षा पीजी से 12 वीं तक के छात्रों ने प्रतिभाग लेकर इस विशाल साप्ताहिक आयोजन को सफल बनाया।
गौरतलब है कि खेल प्रतियोगिता का आयोजन 15 दिन से वृंदावन नर्सरी स्कूल के नन्हे मुन्नों के खलों द्वारा हुआ। जिसमें पीजी एलकेजी यूकेजी के छात्रों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया जिसे पूर्ण कराने में संयोजिका दमयन्ती जो स्वामी कस सकारात्मक सहयोग व दिशा निर्देश सराहनीय रहे। जिसे पीजी के छात्रों द्वारा फ्रौग रेस, म्यूजिकल चेयर व ब्लेसिंग बाॅल जैसे मनोरंजनात्मक खेल कराया गया, जिसमें फ्रौग रेस में प्रथम, द्वितीय व तृती स्थान पर क्रमशः बाल कृष्ण गौतम, अभिषेक यादव व अर्पित सारस्वत, म्यूजिकल चेयर में क्रमषः नव्या युग, भव्या गौतम व नव्या गोला, ब्लेसिंग बाॅल में प्रथम, गोविन्द शर्मा, व कार्तिक चैहान व द्वितीय स्थान पर गुंजन सैनी व गुनगुन शर्मा, संयुक्त रूप् से विजयी रहे। वहीं दूसरी ओर कक्षा एलकेजी में पुश योर ग्लास विथ स्टिक, चेयर रेस, पिक द कैण्डी जैसे अद्भुत व अनोखे खेल खिलाए गए जिसमें पुश योर ग्लास में तृतीय स्थान पर दीपक, द्वितीय स्थान पर लक्षिता व प्रथम स्थान पर अंजलि सैनी ने प्राप्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments