तहसील छाता बार सभागार प्रांगण में अधिवक्ता एसोसिएशन छाता के सानिध्य में छाता सिविल कोर्ट स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।सर्वप्रथम अधिवक्ता सभागार प्रांगण में विधि विधान से आचार्य गौरव व्यास के सानिध्य में भगवान श्री गणेश का विधि विधान से पूजन किया गया और मां सरस्वती का भी विधि विधान से पूजन अर्चना करते हुए श्री बजरंग बली का हनुमान चालीसा का पाठ आयोजन अधिवक्ताओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल जज महोदय विशाल शर्मा एवं मुंशिफ मजिस्ट्रेट महोदय सुमित यादव का माल्यार्पण एवं पटुका पहनकर स्वागत किया गया इससे पूर्व मुख्य अतिथि सिविल जज महोदय विशाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा की जनता के हित में बाहर और बेंच का सामंजस अत्यंत जरूरी है और हम सभी को संवैधानिक दायित्व की पूर्ति करते हुए ज्यादा से ज्यादा स्वच्छ एवं निष्पक्ष न्याय देने का प्रयास करना चाहिए। अध्यक्ष चौधरी पूरन सिंह, एडवोकेट सुशील भारद्वाज, बच्चू सिंह निमेष , पूर्व अध्यक्ष किशन सिंह,एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद सिंह,एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व उपाध्यक् निरंजन सिंह आजाद,के के पाठक, धर्मवीर सिंह,मदन सिंह संजू सिंह संजू शर्मा एडवोकेट यशपाल सिंह एडवोकेट भगवान दास रोहिल्ला मुरलीधर एडवोकेट दाऊ दयाल शर्मा एडवोकेट संग्राम सिंह एडवोकेट विजयपाल एडवोकेट श्री भगवान शर्मा एडवोकेट गिर्राज गोसाई एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
- Advertisment -