Saturday, May 4, 2024
Homeजुर्मबरसाना राजस्थान बॉर्डर पर दिनदहाड़े पुलिस - गौ तस्करों में मुठभेड़

बरसाना राजस्थान बॉर्डर पर दिनदहाड़े पुलिस – गौ तस्करों में मुठभेड़

  • पुलिस की गोली लगने से शातिर गौ तस्कर घायल
  • पूर्व में भी पुलिस को देख गौवंश से लदे सेंट्रो कार छोड़ भागा था गौ तस्कर

रिपोर्ट राघव शर्मा

बरसाना: दिनदहाड़े कांमा राजस्थान बॉर्डर पर बरसाना पुलिस व गौ तस्कर के मध्य मुठभेड़ हो गई। जिसके चले पुलिस की गोली लगने से गौ तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने शातिर गौ तस्कर के कब्जे से तमंचा व कारतूस सहित चोरी की बाइक बरामद की। पूर्व में भी शातिर गौ तस्कर पुलिस को चकमा देकर गौवंश से लदे सेंट्रो कार छोड़कर भाग गया था।

गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे मुखबिर की सूचना पर चौकी इंचार्ज नंदगांव अजय अवाना, चौकी इंचार्ज हाथिया अरविंद पौनियां, कस्बा चौकी इंचार्ज अवधेश पुरोहित मयफोर्स के साथ राजस्थान कांमा बॉर्डर पर स्थित चरण पहाड़ी पर मौजूद थे। तभी कांमा की तरफ से आ रहे कच्चे रास्ते से शातिर गौ तस्कर बाइक से आ रहा था। पुलिस ने शातिर गौ तस्कर को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस टीम को देख शातिर ने फायर कर दिया। जबाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। बाएं पैर में पुलिस की गोली लगने से शातिर गौ तस्कर गिर पड़ा। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। शातिर गौ तस्कर ने अपना नाम साहुन निवासी हाथिया हाल निवासी उदाका थाना कांमा जनपद भरतपुर बताया। पुलिस ने शातिर के कब्जे से एक तमंचा सहित दो कारतूस तथा दो खोखा कारतूस, चोरी की बाइक बरामद की। पूछताछ के दौरान शातिर साहुन ने बताया कि एक फरवरी को अपने साथी सलीम निवासी अलीमेव के साथ गौवंश की रैकी करने बाइक से बरसाना क्षेत्र में आया था, लेकिन तभी रास्ते में पुलिस को देखकर भाग गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि पूर्व में भी कांमा बॉर्डर पर शातिर गौ तस्कर गौवंश से भरे सेंट्रो कार को छोड़ अपने साथियों के साथ भाग गया था। शातिर गौ तस्कर पर गोवर्धन व बरसाना थाना में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमें दर्ज है। शातिर गौ तस्कर को गौवंश चोरी करने में महारथ हासिल थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments