Tuesday, April 30, 2024
Homeन्यूज़स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास, वीपीएस में मनाया गया...

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास, वीपीएस में मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस

वृंदावन। स्वास्थ्य ही धन है।
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। स्वस्थ शरीर के लिए आहार व व्यायाम नितान्त आवश्यक हैं। इसी परिकल्पना को साकार रूप देने के लिए मथुरा मार्ग स्थित वृन्दावन पब्लिक स्कूल में विश्व स्वास्थ्य दिवस बड़े ही मनोयोग से मनाया गया। जिसमें छात्रों को स्वस्थ रहने के गुणों का परिचय कराया गया।
प्रार्थना सभा की शुरुआत देशी आहार के महत्व को बताते हुए गीत जागो जनमानस जागो जीत से हुआ जिसमें अनाज, गेहूं, जौ, बाजरा, मक्का के प्रयोग व प्रकृति संरक्षण का सन्देश दिया गया।
कक्षा दस की छात्रा उन्नति गौर ने दैनिक दिनचर्या का एक स्वस्थ मनुष्य के जीवन में योगदान विषय पर कुछ टिप्स छात्रों के साथ साझा किए। खेल विभाग से भारतभूषण उपाध्याय के निर्देशन में समस्त छात्रों ने कपाल भाति, अनुलोम विलोम, प्राणायाम, आसन, योग, ध्यान व सूर्य नमस्कार किया।


इसी क्रम में कक्षा दस के छात्र व छात्राओं में खुशी अग्रवाल के नेतृत्व में एक लघु नाटिका का मंचन किया। जिसमें स्वास्थ्यवर्धक भोजन व फास्ट फूड से शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों को बताया गया। प्रार्थना सभा में समस्त छात्रों ने स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के सफल संयोजन में सीमा पाहूजा, अंजना शर्मा, वंदना कौशिक, सर्वदा वर्मा, निधि गौर, हेमलता वर्मा, पंकज चौहान, शिवानी वर्मा आदि मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments