Tuesday, April 30, 2024
Homeन्यूज़वृंदावन पब्लिक स्कूल में मनाया राम जन्मोत्सव, विद्यार्थियों ने दी मनोहारी सांस्कृतिक...

वृंदावन पब्लिक स्कूल में मनाया राम जन्मोत्सव, विद्यार्थियों ने दी मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुति

वृंदावन। मथुरा मार्ग स्थित वृन्दावन पब्लिक स्कूल में राम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की वन्दना कर समाज को उनके चरित्र से सीख लेने पर जागरुक किया। इस दौरान बच्चों ने रामायण के प्रसिद्ध चरित्र का बड़े ही उत्साहपूर्वक मंच भी प्रस्तुत किया। बालक-बालिकाओं ने रामायण के प्रख्यात चरित्रों का रूप धारण कर श्रीराम के चरित्र का गुणगान गाया।
समाराज का शुभारम्भ श्रीराम वन्दना भए प्रकट गोपाला दीनदयाला का सस्वर पाठ करके हुआ। इसके बाद शिक्षक शिक्षिकाओं सहित विद्यालयी छात्र-छात्राओं ने श्रीराम के चित्रपट के समक्ष पुष्पार्चन कर समाज कल्याण की कामना की। तदोपरान्त विद्यालय परिसर में लघु नाट्य का मंच भी प्रस्तुत किया गया। जिसमें प्रभु श्रीराम, जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान इत्यादि रामायण के प्रख्यात पात्रों का स्वरूप धारण कर समाज को इन चरित्रों से क्या सीख लेनी चाहिए इस विषय पर जागरुक किया गया। बच्चों द्वारा किए गए इस मंचन को श्रोताओं ने भी उत्साह के साथ सराहा।
विद्यालय परिसर में श्रीराम चरित मानस का सस्वर पाठ भी आयोजित किया गया। जिसमें बालक-बालिकाओं ने अपने सुरीले अंदाज में श्रीराम चरित्र का गान किया।


प्रधानाचार्य कृति शर्मा ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का चरित्र वैसे तो सम्पूर्ण मानव जाति के लिए एक आदर्श है परन्तु प्रभु के चरित्र का सबसे बेहतर अनुसरण विद्यार्थी जीवन में ही किया जा सकता है। वरिष्ठों के प्रति श्रीराम का समर्पण, संयम एवं आज्ञा का अनुपालन एक विद्यार्थी अपने जीवन में उतार ले तो संसार की समस्त कठिनाईयों से पार पा सकता है।
इस अवसर पर अंजना शर्मा, प्रियदर्शिनी आचार्य, वंदना कौशिक, सपना शर्मा, आदित्य शर्मा, स्वेका राज, हेमलता वर्मा, ज्योति शर्मा, कृष्णा सारस्वत आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments