Thursday, May 14, 2026
HomeUncategorizedरामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में हुआ अंतरराष्ट्रीय नर्सेज़ दिवस का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम...

रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में हुआ अंतरराष्ट्रीय नर्सेज़ दिवस का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम के मध्य स्कॉलरशिप वितरित

वृंदावन। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम चैरिटेबल हॉस्पिटल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस डे और वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें नर्सिंग की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी साथ ही मेधावी छात्राओं को पुरस्कार का वितरण किया गया।
रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन, राजकोट के अध्यक्ष स्वामी निखिलेश्वरानंद महाराज, रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, वृंदावन के सचिव स्वामी सुप्रकाशानंद, डॉ प्रभा कुमारी, रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम स्कूल आफ नर्सिंग वृंदावन की प्रधानाचार्य कृष्णा कुमारी तथा रामकृष्ण मिशन अस्पताल की नर्सिंग सुपरीटेंडेंट पारुल रॉबर्ट
ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि रामकृष्ण मिशन राजकोट के अध्यक्ष स्वामी निखिलेश्वरानंद महाराज ने नर्सेज़ को नैतिक व निःस्वार्थ रूप से कार्य करने को प्रेरित किया। कहा कि वर्तमान युग में वे सेवा की आदर्श हैं। नर्सेज स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं। उन्होंने भाभी नाइटिंगेल के लेंथ में बीजेपी होती है वह सेवा की ड्यूटी है हम सभी स्वामी विवेकानंद के चार लोगों के संबंध में माध्यम से अपने जीवन को धन्य कर सकते हैं।
स्वामी सुप्रकाशानंद महाराज ने कहा कि यह अस्पताल के साथ-साथ एक आश्रम भी है यहां विद्यार्थियों के लिए सुंदर वातावरण उन्हें तकनीकी ज्ञान की सहायता नैतिक और आध्यात्मिक वातावरण भी दिया जाता है कहा कि नर्स अपनी जान जोखिम में डालकर अपकिरण पंक्ति में रहकर मानवता की रक्षा करती हैं।
विशिष्ट अतिथि डॉ प्रभा कुमारी ने कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगेल एक नर्स थीं। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती का प्रतीक है, जिन्हें आधुनिक नर्सिंग का संस्थापक माना जाता है। हमें ऐसे ही आदर्श नर्सेज की आवश्यकता है।
स्कूल ऑफ़ नर्सिंग की उप प्रधानाचार्य स्मिता जगदीश ने स्कूल की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बताया कि नर्सेस के योगदान को याद करने और उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए हर साल 12 मई को ‘इंटरनेशनल नर्सेस डे’ मनाया जाता है। अस्पताल की नर्सिंग सुपरिन्टेन्डेन्ट पारुल रॉबर्ट ने अस्पताल की रिपोर्ट प्रस्तुत की।अस्पताल प्रभारी स्वामी कालीकृष्णानन्द महाराज ने बताया कि सेवाश्रम अपने नित नूतन प्रयासों में निरंतर लगा हुआ है। रोगियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए 100 बिस्तर बढ़ाये जाचुके हैं। जिनमें 22 बिस्तरों वाला ICU भी है। कुछ दिन पूर्व ही लिक्विड ऑक्सीजन टैंक लगाया गया है, वर्तमान में हमारा अस्पताल एन ए बी एच सर्टिफाइड है तथा इस वर्ष से डी एन बी के विद्यार्थी भी अध्ययन के लिए आएंगे और इसके बाद कैंसर की चिकित्सा हेतु रेडिएशन थेरैपी के लिए कार्य प्रगति पर है। कार्यक्रम में नर्सेज द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। साथ ही प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली छात्राओं को पुरस्कार वितरण किये गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments