
मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के मुख्य पुस्तकालयाध्यक्ष डा. बीके वर्मा को शिक्षा एवं अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए रवीन्द्रनाथ टैगोर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। डा. वर्मा की इस उपलब्धि पर संस्कृति विवि के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
डा. वर्मा ने पिछले दिनों संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से आईकेएस एक्सपर्ट के रूप में जीवाजी विश्वविद्यालय में आयोजित सम्मेलन में सहभागिता की। इस सम्मेलन में आईकेएस प्रोजेक्ट के अंतर्गत उन्होंने व्याख्यान, शैक्षणिक मार्गदर्शन एवं विशेषज्ञ परामर्श दिया, जिसके परिणामस्वरूप डा. वर्मा को इस सम्मानित पुरुस्कार के लिए चुना गया। समारोह के दौरान डा. वर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वेलरेड फाउंडेशन द्वारा दिया गया यह सम्मान मेरे विवि तथा समस्त शैक्षणिक समुदाय के लिए अत्यंत गर्व एवं प्रेरणा का द्योतक है। डॉ. वर्मा ने इस उपलब्धि का श्रेय संस्कृति विवि कुलाधिपति डा. सचिन गुप्ता, कुलपति प्रो. एमबी चेट्टी, प्रति कुलपति डा. रघुराम भट्ट एवं सीईओ डा. श्रीमती मीनाक्षी शर्मा को देते हुए उनके निरंतर मार्गदर्शन, प्रेरणा, सहयोग एवं हर स्तर पर प्राप्त समर्थन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन के सकारात्मक सहयोग एवं प्रोत्साहन के कारण ही वे शिक्षा एवं पुस्तकालय सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर सके।

