

वृंदावन। शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण, नेतृत्व और उत्कृष्ट योगदान के लिए वी.पी.एस. विद्यालय की प्रधानाचार्य कृति शर्मा को एजुकेशन एक्सीलेंस प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि न केवल प्रधानाचार्य के लिए बल्कि पूरे वी.पी.एस. परिवार के लिए गर्व और हर्ष का विषय है।
यह सम्मान डिजिटल भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव-2026 के अवसर पर क्राउन प्लाजा, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। प्रधानाचार्य ने यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके मूल्यवान एवं अनुकरणीय योगदान के लिए प्राप्त किया।
सम्मान प्रदान करने वाले डॉ. अनूप कुमार राजपूत शिक्षा जगत में महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं। वे प्रारंभिक शिक्षा विभाग के प्रमुख तथा एनसीईआरटी के प्रकाशन प्रभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके हाथों से मिला यह सम्मान प्रधानाचार्य की शैक्षिक नेतृत्व क्षमता और उनके उल्लेखनीय कार्यों को और भी विशेष बनाता है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है। विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, विद्यालय परिवार एवं शुभचिंतकों ने प्रधानाचार्य कृति शर्मा को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक उत्कृष्ट कार्य करने तथा नई उपलब्धियों के कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगा।
उल्लेखनीय यह है कि इस अवसर पर विभिन्न विश्वाविद्यालयों के कुलपति की गरिमामयी उपस्थिति रही।

