HomeUncategorizedविज्ञान एवं गणित प्रतियोगिता में हनुमान प्रसाद धानुका विद्यालय ने जीती ओवरऑल...

विज्ञान एवं गणित प्रतियोगिता में हनुमान प्रसाद धानुका विद्यालय ने जीती ओवरऑल चैम्पियनशिप

वृंदावन। हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं ने श्रीमती ब्रह्मदेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, हापुड़ में विद्या भारती द्वारा आयोजित विज्ञान एवं वैदिक गणित की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैम्पियनशिप अपने नाम की।
प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के 502 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता अंतर्गत विज्ञान एवं वैदिक गणित विषयों में प्रदर्श, प्रयोग, पत्रवाचन एवं प्रश्नमंच जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए। छात्राओं की विषयगत समझ, रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं प्रभावी प्रस्तुतीकरण ने निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर छात्राओं एवं मार्गदर्शक आचार्यवृंद को हार्दिक बधाई दी। कहा कि हमारे विद्यालय से 55 छात्राओं ने विज्ञान एवं वैदिक गणित प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की जिसमें से 31 छात्राओं ने प्रथम स्थान, 10 छात्राओं ने द्वितीय स्थान, 7 तृतीय प्राप्त किया है ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। समग्र चौंपियनशिप प्राप्त होने से सभी छात्राओं में हर्ष और गौरव का वातावरण है। विजयी छात्राएँ आगे क्षेत्रीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगी।
इस अवसर पर प्रबंध समिति से राजकुमारी धानुका, रेखा माहेश्वरी, पद्मनाभ गोस्वामी, विश्वनाथ अग्रवाल, कमल खण्डेलवाल, डॉ उमेश चन्द्र शर्मा आदि ने विजयी छात्राओं को बधाई दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments