
वृंदावन। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर वृंदावन और वाराणसी के पाँच माताओं ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को आज राखी बाँधने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
वृंदावन की विधवा माताओं द्वारा अपने प्रिय भाई नरेंद्र मोदी के लिए 1100 से अधिक विशेष राखियाँ बनाईं गई थीं जिसे आज उन्हें भेंट किया गया।
सुलभ इंटरनेशनल के सहयोग से हर साल की भाँति इस वर्ष भी प्रधानमंत्री के लिए राखी बनाई गईं और कुछ माताओं को दिल्ली ले जाया गया । रक्षाबंधन पर पाँच विधवा माताओं ने प्रधानमंत्री निवास पर अपने प्रिय भाई मोदी जी को राखी बाँधी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने उन माँ बहनों का हाल चाल पूछा और आभार प्रकट किया।
जिन माताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का अवसर मिला, उनमें माँ शोभा अधिकारी, माँ सोता देवी वाराणसी से और माँ गीता दासी, माँ पुष्पा अधिकारी और माँ मेनका मंडल वृंदावन से शामिल हुईं।

