HomeUncategorizedजिला बदर आरोपी बेखोप घूम रहा था गांव,मांट पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिला बदर आरोपी बेखोप घूम रहा था गांव,मांट पुलिस ने किया गिरफ्तार


मथुरा के थाना मांट पुलिस ने जिला बदर किए गए आरोपी करन उर्फ करनवीर को उसके गांव हैंद खण्ड जाबरा में गिरफ्तार किया है। आरोपी को जिलाधिकारी के आदेश पर छह माह के लिए जिला बदर किया गया था और 21 अप्रैल को जनपद की सीमा से बाहर किया गया था। इसके बावजूद वह निर्धारित अवधि पूरी होने से पहले ही मथुरा में वापस आ गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 11 सितंबर की रात करीब 8:55 बजे आरोपी को उसके घर के सामने से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मांट थाने में गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3/10 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर आर्म्स एक्ट समेत तीन मुकदमे दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments