
कोसी कलां/मथुरा। जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा (माध्यमिक), उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव 2026 में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने एकल नृत्य, समूह नृत्य, मूर्तिकला, चित्रकला, स्थानीय कला, संगीत सहित विभिन्न कला विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में एसपीएस इंटरनेशनल अकादमी, कोसी कलां, मथुरा के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की छात्रा विधि, कक्षा 12 विज्ञान ने एकल नृत्य प्रतियोगि प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की। साथ ही उनका चयन द्वितीय चरण में आगरा मंडल स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
वहीं, विद्यालय की छात्राओं प्रियंका एवं नेहा, कक्षा 12 ए एवं बी ने स्थानीय कला समूह प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय की निदेशक डॉ. रेखा गोयल, प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार, उपप्रधानाचार्य संजय शर्मा, लवलेश जैन एवं अनिल कुमार ने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यार्थियों की इस सफलता में प्रशिक्षक राधारमण गोस्वामी एवं प्रतिमा शर्मा के कुशल मार्गदर्शन और निरंतर प्रशिक्षण का विशेष योगदान रहा।
इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय के सभी अध्यापक बंधुओं एवं विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके आगामी मंडल स्तरीय प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

