HomeUncategorizedमथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को सड़क...

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी एंबुलेंस में पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया।

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी एंबुलेंस में पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर को करीब 11:40 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस संख्या HR67UP6567 सड़क किनारे खड़ी थी। एंबुलेंस चालक दीपक पुत्र छोटेलाल, निवासी टूंडला, फिरोजाबाद, आगरा से नोएडा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक संख्या UP85CR4833 ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी।
बाइक चालक आकाश पुत्र देवेंद्र, निवासी नगला हारी, थाना राया, मथुरा, राया से दिल्ली की ओर जा रहे थे। हादसे में आकाश के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर और पैर में चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस में चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह तोमर, व ka*देवेंद्र कुमार ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर किनारे खड़ा करा दिया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारू हो गई। पुलिस के अनुसार मौके पर कानून-व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments