HomeUncategorizedएस.पी.एस. इंटरनेशनल एकेडमी में हुआ बाल संसद का गठन

एस.पी.एस. इंटरनेशनल एकेडमी में हुआ बाल संसद का गठन

कोसी कलां। एस.पी.एस. इंटरनेशनल एकेडमी, कोसी कलां में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए नवनिर्वाचित छात्र परिषद का अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह उत्साह, गरिमा और जिम्मेदारी के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात नवगठित छात्र परिषद के सदस्यों ने मंच पर पहुंचकर अपने-अपने पद की गरिमा बनाए रखने तथा सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह का नेतृत्व विद्यालय के अध्यापक संजय शर्मा, राजेश कौशिक, राधारमण गोस्वामी, लवलेश जैन, अनिल कुमार, श्याम तेवतिया, राजकुमार शर्मा ,गिर्राज सिंह,लोकेश सिसोदिया , चंद्रभान, रविन्द्र शर्मा एवं प्रतिमा शर्मा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. रेखा गोयल एवं प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार राव ने छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज लगाकर सम्मानित किया।

विद्यालय के विद्यार्थियों को चार सदनों—चंद्रशेखर आजाद हाउस, रानी लक्ष्मीबाई हाउस, सरदार वल्लभभाई पटेल हाउस एवं सुभाष चंद्र बोस हाउस में विभाजित किया गया। नवगठित छात्र कैबिनेट में हर्षवर्धन को हेड बॉय तथा शिवानी कुंतल को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। अभय सिसोदिया को डिप्टी हेड बॉय और दृष्टि रावत को डिप्टी हेड गर्ल की जिम्मेदारी सौंपी गई।

हाउस कैप्टन एवं उप-कैप्टन के रूप में पूजा और खुशी को चंद्रशेखर आजाद हाउस, ऋषिका और भव्या को रानी लक्ष्मीबाई हाउस, प्रताप और हिमांशु को सरदार वल्लभभाई पटेल हाउस तथा गुंजन और नेहा को सुभाष चंद्र बोस हाउस की जिम्मेदारी दी गई।

इसी क्रम में जिया तंवर और लक्ष्मी को साहित्य क्लब का सचिव एवं संयुक्त सचिव, धीरज और सुमित को स्पोर्ट्स क्लब का कप्तान एवं उप-कप्तान तथा रिया चौधरी और लक्ष्य सिसोदिया को संस्कृत क्लब का सचिव एवं संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। विद्यार्थी परिषद को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कुल 54 प्रीफेक्ट्स भी नियुक्त किए गए।

समारोह में छात्र परिषद के सभी सदस्यों ने विद्यालय की अनुशासन व्यवस्था, नेतृत्व, सहयोग एवं विद्यालय के गौरव को बनाए रखने के लिए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ ली। इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. रेखा गोयल एवं प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार राव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments