HomeUncategorizedबोरिंग मशीन से 11 हजार वोल्ट की लाइन छूने पर हादसा, तीन...

बोरिंग मशीन से 11 हजार वोल्ट की लाइन छूने पर हादसा, तीन की मौत

बोरिंग मशीन से 11 हजार वोल्ट की लाइन छूने पर हादसा, तीन की मौत
स्यारहा। छाता तहसील क्षेत्र के स्यारहा गांव में गुरुवार शाम बोरिंग करते समय बड़ा हादसा हो गया। घर में बोरिंग के दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन बोरिंग मशीन से छू गई। करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में मोहन (करीब 40 वर्ष), मोहन (42 वर्ष) और सुल्तान (करीब 35 वर्ष) बताए गए हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर शेरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments