HomeUncategorizedसंस्कृति विवि में आयोजित फ्रेशर पार्टी के दौरान डीजे प्रिशा म्युजिक प्लान...

संस्कृति विवि में आयोजित फ्रेशर पार्टी के दौरान डीजे प्रिशा म्युजिक प्लान पर नाचते विद्यार्थी। संस्कृति विवि के मुख्य मैदान पर आयोजित फ्रेशर पार्टी 2026 का दीप जलाकर शुभारंभ करते विवि के कुलपति प्रो. एमबी चेट्टी। फ्रेशर पार्टी में संस्कृति विवि के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की संतुलन और अभ्यास की मिसाल। संस्कृति विवि में नृत्य-संगीत के साथ झूमे फ्रेशर, डीजे ने खूब नचाया

मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी एक विशेष आयोजन के रूप में मनाई जाती है। इस वर्ष विवि में प्रवेश लेने वाले दर्जनों छात्र-छात्राओं ने विद्यार्थियों द्वारा विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में बढ़चढ़कर भाग लिया और अपनी नृत्य, संगीत और गायन की प्रतिभा को स्टेज पर प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस दौरान फैशन शो में विद्यार्थियों ने अपने आत्मविश्वास और तैयारी को प्रदर्शित करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं दो प्रसिद्ध डीजे ने अपने हुनर से संगीत की ऐसी बारिश की विद्यार्थी देर रात तक जमकर नाचे।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एमबी चेट्टी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन आपके मनोरंजन के लिए होता है, इसलिए जमकर मनोरंजन करें लेकिन अनुशासित रहें। उन्होंने फ्रेशर को आश्वस्त करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय रैगिंग मुक्त है। प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी हर तरह से यहां सुरक्षित हैं। कुलपति प्रो. चेट्टी के उद्बोधन के तुरंत बाद सास्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत छात्रा नंदिता और उनके साथियों द्वारा अभिनव नृत्य के साथ प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई। रोशनियों में झिलमिलाती संस्कृति विवि के मुख्य मैदान की स्टेज पर विद्यार्थियों ने एक के बाद एक धमाकेदार प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। छात्रा साधना ने बालीवुड के गीतों पर अपने नृत्य से माहौल को विद्यार्थियों के चाहत के अनुरूप ढाल दिया। हजारों वाट की झनझानाती ध्वनि और साधना की नृत्य की साधना का एक ऐसा मिक्सचर तैयार हुआ जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
अगली प्रस्तुति ने मूड थोड़ा चेंज किया। मंच पर छात्रा उन्नति और उसके साथियों का एक ऐसा दल उतरा जिसने योग और अनुशासन के जबर्दस्त संयोग से संतुलन की मिसाल कायम की। पार्श्व में बज रहे संगीत की धुनों पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों रोमांचित कर दिया। यकायक मंच पर पंजाबी के गीत बजने लगे और इन गीतों को छात्रा जसलीन ने अपने नृत्य से जीवंत कर दिखाया। छात्रा खुशी और यशस्वी का युगल नृत्य धमाके दार रहा। छात्रा अंजलि एंड ग्रुप, अनूप और उनके साथियों का समूह नृत्य एक अलग ही जोश उत्पन्न कर रहे थे। छात्रा भूमि और कशिश, शिप्रा और अंशु, अदिति और अर्शिता, मनीष और प्रवीन, छात्रा वैष्णवी और मुस्कान द्वारा बालीवुड के गीतों पर प्रस्तुत युगल नृत्य इन विद्यार्थियों की कड़ी तैयारियों के गवाह बने।
इसी बीच संस्कृति स्कूल आफ फैशन डिजाइनिंग द्वारा रैंप वाल्क की प्रस्तुति की गई। रैंप वाल्क पर उतरे विद्यार्थी साधना सिंह, खुशबू, अंजलि, रानी कुमारी, जसलीन, सुहानी, लक्षिता, हिमांशी, अंजलि पांडे, शुभी, अंजलि सिंह, अदिति, आर्या, सोनिया, श्रेया, दृष्टि, जिया, नाजनी, रिया, वर्षा, नीलम, ओम शर्मा, शुभ, राहुल, सार्थक, अभिषेक, यथार्थ, प्रिंस, गौरव, अभय चौधरी, अनंत, शिव, पार्थ, कुर्फ,तुषार, शैलेंद्र, मनीष, कुनाल, विष्णु ने अपने परिधानों और आत्मविश्वास का प्रदर्शन कर सभी की वाहवाही लूटी। रैंप वाल्क के तुरंत बाद संगीत, नृत्य की प्रस्तुतियों ने फिल से स्टेज को झंकृत कर दिया। छात्रा ग्रेजी का धमाकेदार नृत्य, जैसलीन और अनिमेष का रोमांटिक गीत पर युगल नृत्य, प्राची का एकल नृत्य, दक्षिण भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत दक्षिण भारतीय विद्यार्थियों को भावपूर्ण नृत्य ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
नवागंतुक विद्यार्थियों के मनोरंजन के आयोजित इस शाम का सिलसिला अभी थमा नहीं था। थोडी ही देर में प्रसिद्ध डीजे द जेनियल सीक्रेट और प्रिशा ने अपने हुनर से विद्यार्थियों को दीवाना बना दिया। धमाकेदार संगीत से लवरेज गीतों का सम्मिश्रण और डीजे के जोश ने विद्यार्थियों को उछल-उछल कर नाचते रहने को मजबूर कर दिया। संस्कृति विवि के विशाल प्रांगण में जो जहां था वहीं ठुमकने को मजबूर हो गया। रात 12 बजे तक मनोरंजन के इस पैकेज ने विवि के विद्यार्थियों जबर्दस्त तरीके से बांधे रखा।
इस मौके पर संस्कृति विवि के कुलाधिपति डा. सचिन गुप्ता और सीईओ डा. श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, कुलपति प्रो. एमबी चेट्टी, एकाडमिक डीन डा. रेनू गुप्ता की उपस्थिति ने माहौल को पूरे समय गरिमामय बनाए रखा। इस गरिमामयी अवसर पर छात्र परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष अभिषेक वार्ष्णेय सहित अन्य पदाधिकारियों को यूनिवर्सिटी लीडरशिप द्वारा आधिकारिक बैज प्रदान किए गए। छात्र कल्याण परिषद के डीन डॉ. डी.एस. तोमर के मार्गदर्शन में सभी छात्र नेताओं ने छात्र कल्याण और विश्वविद्यालय के विकास के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ ली। कार्यक्रम का समापन छात्र कल्याण परिषद के महासचिव रसिक शरण दुबे के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments