
वृंदावन। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान संपूर्ण देश भर में नमामि भारतम् अंतर्गत एक स्वर एक लय में 25 सितंबर को प्रातः 11:00 बजे विद्या भारती के संपूर्ण विद्यालयों में एवं समाज से भी अन्य विद्यालय समाज के वरिष्ठ लोग प्रशासनिक अधिकारी एवम् समस्त भारत वासियों से आह्वान करते हैं कि आएं और एक बार फिर देश भक्ति की भावना से वंदे मातरम् गायन के भव्य आयोजन में सहभागी बन राष्ट्र को अपने मन के भाव इस गीत वंदे मातरम् से स्वरांजलि अर्पित कर सौभाग्य प्राप्त करें।
इस आजोजन में अपने निकटतम शिशु/ विद्या मंदिर में शामिल हों।
भारतीय श्रीविद्या परिषद् पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रदेश निरीक्षक प्रेमा पानू ने कहा कि वंदे मातरम् सिर्फ गीत नहीं अपितु आजादी कि अलख , क्रांतिकारियों के त्याग, तपस्या और बलिदान का गीत है, जब करोड़ो स्वर एक स्वर एक लय में वंदे मातरम् का गायन करेंगे तो उन करोड़ों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर बलिदानियों, वीरांगनाओं को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।तो आप सभी से अनुरोध कि इस दिव्य और भव्य आयोजन में सहभागी बने।

