
वृंदावन। हिंदी दिवस पर हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार एवं विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति रुचि विकसित करने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों व बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। वृंदावन पब्लिक स्कूल की हिंदी शिक्षिका मनोज सारथी को सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा में विद्यार्थियों द्वारा हिंदी विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि हिंदी भाषा के प्रोत्साहन हेतु पीपी पब्लिकेशंस द्वारा हिंदी दिवस उत्सव के तले नई आशाएं नामक एक पहल शुरू की गई है जिसमें निदेशक प्रवेश गुप्ता ने विद्यालय के हिंदी विषय में सर्वोच्च अंक लाने वाले दो छात्रों और उनके शिक्षक व शिक्षिका को सम्मानित किया है। सत्र 2025 26 के कक्षा 10 के छात्र सक्षम वर्मा व हिमांशी गुलाटी को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए हिंदी शिक्षिका व छात्र-छात्रा को बधाई दी तथा उनके समर्पण, मार्गदर्शन एवं शिक्षण कार्य की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शिक्षकों के अथक प्रयास और विद्यार्थियों की मेहनत ही सफलता का आधार हैं। यह सम्मान हिंदी भाषा के प्रति निष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षण का प्रतीक है।

