HomeUncategorizedबरसाना में शिव महापुराण के चलते सभी रास्तों पर जाम हालत नाजुक...

बरसाना में शिव महापुराण के चलते सभी रास्तों पर जाम हालत नाजुक बरसाना के सभी रास्तों पर 4 से 6 किलोमीटर लंबा जाम, शिव महापुराण में उमड़ी भीड़ से ठप हुआ यातायात

बरसाना राधारानी की नगरी बरसाना से बड़ी खबर है। पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में उमड़ रही भारी भीड़ के चलते बरसाना के सभी प्रमुख रास्तों पर 4 से 6 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं और श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोग घंटों से सड़क पर फंसे हैं तस्वीरें बरसाना मार्ग की हैं, जहां दूर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। कार, ईको, ऑटो, ट्रैक्टर-ट्रॉली, बसें सब जाम में फंसे हैं। लोग गाड़ियों से उतरकर सड़क किनारे खड़े होने को मजबूर हैं। धूप में महिलाएं छाता लिए परेशान दिख रही
“मैं इस समय बरसाना मार्ग पर मौजूद हूं, और आप मेरे पीछे देख सकते हैं कि किस तरह 4 से 6 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लगी है। शिव महापुराण सुनने आए श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। पुलिस ने डायवर्जन किया है, लेकिन वैकल्पिक मार्गों पर भी यही हाल है।” nकथा 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलनी है। पहले दिन डीएम-एसएसपी ने निरीक्षण किया था, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और व्यापारियों को रोजाना घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है।प्रशासन के दावों के बावजूद जमीनी हकीकत यही है कि श्रद्धा के इस महासंगम में यातायात व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आ रही है। बरसाना से राघव शर्मा की रिपोर्ट।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments