
ब्रज में शोक की लहर: परम पूज्य पद्मश्री रमेश बाबा जी महाराज हुए ब्रह्मलीन, संत समाज में शोक दौड़ पड़ी नहीं रहे रमेश बाबा ब्रज विभूति का गोलोक गमन ब्रज में शोक की लहर
बरसाना ब्रज के लिए अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। परम पूज्य ब्रज विभूति पद्मश्री रमेश बाबा जी महाराज आज लीला प्रविष्ट हो गए हैं। उनके गोलोक गमन से पूरे ब्रज और संत समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। रमेश बाबा जी महाराज ने अपना पूरा जीवन ब्रज की सेवा, गौ सेवा और यमुना जी की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया था। मथुरा-वृंदावन में उन्होंने हजारों एकड़ भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराकर हरियाली और गौचर भूमि के रूप में विकसित किया। भारत सरकार ने उनके इस अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। वे केवल संत नहीं, बल्कि ब्रज की आत्मा थे। उनका जाना ब्रज के लिए एक युग का अंत है। भक्तों का कहना है कि हम सब अधम जीवों पर उनकी कृपा दृष्टि सदा सर्वदा बनी रहे।
संत समाज और हजारों अनुयायियों ने उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी है। बरसाना से

