
कोसीकलां। कोसीकलां स्थित विद्या देवी जिंदल स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड पर 12वीं जिंदल प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन मुकाबला डेरडेविल्स और नाइटराइडर के बीच खेला गया, जिसमें डेयरडेविल्स की टीम ने जीत दर्ज की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिंदल शॉ लिमिटेड के डायरेक्टर नितिन शर्मा ने फीता काटकर एवं टॉस उछालकर किया। मुकाबले में डेयरडेविल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28 ओवर में 48 रन बनाए। इसके बाद टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। डेयरडेविल्स के नासिर अली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, नाइटराइडर के कप्तान बलवंत की टीम 12 ओवर में नौ विकेट पर 75 रन ही बना सकी।
टूर्नामेंट में लॉयन्स मेंटर नीरज राठौर, कप्तान अरुण, वी.डी.जे.एस. मेंटर सौम्या नाथ, कप्तान सुखदेव सिंह, नाइटराइडर मेंटर जे.बी. गुप्ता, कप्तान बलवंत, रॉयल्स मेंटर बुधराम, कप्तान निशांत त्यागी, चैलेंजर मेंटर मोनीष पांडेय, कप्तान हेमंत, नाइटराइडर मेंटर वाई.के. त्यागी, कप्तान विपिन चौधरी, सुपरकिंग मेंटर नितिन शर्मा, कप्तान कन्हैया तथा डेयरडेविल्स मेंटर संदीप रघुवंशी और कप्तान राहुल चौधरी की टीमें भाग ले रही हैं।
मैच के आयोजन में फाइनेंस हेड संदीप रघुवंशी, प्रोडक्टर हेड वाई.के. त्यागी, क्वालिटी हेड जे.बी. गुप्ता, इलेक्ट्रिकल हेड वी.आर. चौधरी, कंसल्टेंट के.के. शर्मा, आईटी हेड सुधीर त्यागी और सेफ्टी हेड राजेंद्र खत्री सहित अन्य अधिकारियों की भूमिका रही। स्कोरर के रूप में आस्था अग्निहोत्री, संजय वर्मा, संजीव सिसोदिया, प्रताप सिंह और विजय सिंह मौजूद रहे। अंपायरिंग की जिम्मेदारी के.के. कौशिक एवं मनोज कुमार उपाध्याय ने निभाई, जबकि थर्ड अंपायर डी.सी. अग्रवाल रहे। ग्राउंड कमेटी में रिंकू डोरा एवं हेड कोच सुखदेव सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी संजय शर्मा रहे।

