HomeUncategorizedबरसाना में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन चार राउंड चली गोलियां,दहशत में लोग

बरसाना में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन चार राउंड चली गोलियां,दहशत में लोग

बरसाना में जमीनी विवाद में चली गोलियां, ज्ञानी वाली गली में फायरिंग से मचा हड़कंप आसमान में बादलों की गड़गड़ाहट, जमीन पर गोलियों की तड़तड़ाहट, बरसाना में दहशत बरसाना देहात में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में आमने-सामने फायरिंग हो गई। ज्ञानी बनिया वाली गली में तीन राउंड फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि ये पूरा गोलीकांड बरसाना के ज्ञानी वाली गली में, राकेश डीलर के घर से आगे हुआ है। जहाँ जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब तीन चार राउंड फायरिंग हुई है। जिस वक्त ये फायरिंग हुई, उस वक्त बरसाना में आसमान में बारिश हो रही थी और बादल गरज रहे थे। एक तरफ आसमान में बादलों की गड़गड़ाहट और दूसरी तरफ जमीन पर गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा बरसाना गूंज उठा। फायरिंग की आवाज सुनते ही गली में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों में दुबक गए। फिलहाल इस फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर नहीं है लेकिन इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना पर बरसाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments