HomeUncategorizedछाता शुगर मिल: 75 दिन के आंदोलन के बाद बड़ी खबर, DM-SSP...

छाता शुगर मिल: 75 दिन के आंदोलन के बाद बड़ी खबर, DM-SSP से मिले किसान, CM तक पहुंचा मामला |

छाता शुगर मिल: 75 दिन के आंदोलन के बाद बड़ी खबर, DM-SSP से मिले किसान, CM तक पहुंचा मामला |

. पदम फौजी के नेतृत्व में किसानों को मिला आश्वासन – गन्ना बोइए, बीज सरकार देगी
. छाता शुगर मिल आंदोलन में नया मोड़, जिलाधिकारी ने CM को कराया अवगत

छाता शुगर मिल – बड़ी खबर
पदम फौजी मिले DM-SSP से
बीज देगी सरकार
CM तक पहुंचा मामला

रिपोर्टर राघव शर्मा

मथुरा की छाता शुगर मिल को लेकर चल रहा किसानों का आंदोलन आज 75 दिन से ज्यादा का हो गया है और अब इस आंदोलन में एक बड़ा मोड़ आया है। बरसाना नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पदम फौजी के नेतृत्व में आज छाता विधानसभा के किसानों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी और एसएसपी से मिला।

किसानों की सबसे बड़ी चिंता थी कि वे अपने खेतों में गन्ना बोएं या नहीं, क्योंकि शुगर मिल का भविष्य अधर में लटका था। इस पर मथुरा पुलिस और प्रशासन ने किसानों को पूर्ण आश्वासन दिया है। प्रशासन ने कहा है कि आप बेफिक्र होकर अपने खेतों में गन्ने की बुवाई कीजिए, जिसके लिए बीज भी सरकार आपको उपलब्ध कराएगी।

इससे पहले किसानों ने ऐलान किया था कि बुधवार सुबह 9 बजे वे ट्रैक्टरों से DM कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन देंगे। किसानों का कहना था कि मंत्री उनकी नहीं सुन रहे, इसलिए वे जिले के मालिक DM साहब के पास जाएंगे। उसी रणनीति के तहत आज ये प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा।

सूत्रों की मानें तो जिलाधिकारी ने इस पूरे प्रकरण से मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया है। यानी अब छाता शुगर मिल का मामला सीधे लखनऊ तक पहुंच गया है। किसानों ने कहा है कि शुगर मिल हमारी देवी है, जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा, लेकिन प्रशासन के इस आश्वासन के बाद किसानों में उम्मीद जगी है

छाता शुगर मिल आंदोलन को 75 दिन हो गए हैं। आज पदम फौजी के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल DM और SSP से मिला। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि किसान अपने खेतों में गन्ना बोएं, बीज सरकार देगी। सूत्रों के मुताबिक DM ने पूरे मामले से CM को अवगत करा दिया है। किसानों को उम्मीद है कि जल्द ही मिल को लेकर सकारात्मक फैसला आएगा

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments