HomeUncategorizedजीएल बजाज में सजा तकनीक और नवाचार का मंच 700 विद्यार्थियों ने...

जीएल बजाज में सजा तकनीक और नवाचार का मंच 700 विद्यार्थियों ने जाना डीबी2 और एआई का भविष्यआईबीएम के विशेषज्ञों ने साझा किए उद्योग जगत के अनुभवलाइव प्रोजेक्ट कार्यशाला और पैनल चर्चा बनी आकर्षण

मथुरा। तकनीक के तेजी से बदलते दौर में डेटा प्रबंधन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती उपयोगिता से विद्यार्थियों को रूबरू कराने के उद्देश्य से जीएल बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मथुरा में आईबीएम के सहयोग से आईबीएम डीबी2 टेकएक्स समिट 2026 का आयोजन किया गया। प्रत्यक्ष और ऑनलाइन माध्यम से आयोजित इस समिट में लगभग 700 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 350 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। कार्यक्रम में आईबीएम के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, डेटा प्रबंधन और उद्योग जगत में उपलब्ध करियर के अवसरों की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। संस्थान की निदेशक प्रो. (डॉ.) नीता अवस्थी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर आईबीएम की ओर से सीनियर डेवलपमेंट मैनेजर दयानंद सहित ध्रुव चतुर्वेदी, केशव माहेश्वरी, कुणाल गोला, पवन ठाकुर और शेख सादिक उपस्थित रहे। समारोह में संस्थान की ओर से सभी अतिथियों का स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया। निदेशक प्रो. (डॉ.) नीता अवस्थी ने दयानंद तथा डीन प्रो. पंकज शर्मा ने ध्रुव चतुर्वेदी को सम्मानित किया। इसी क्रम में इंजीनियर संजीव कुमार सिंह ने केशव माहेश्वरी, डॉ. रविन्द्र कुमार विश्वकर्मा ने कुणाल गोला, इंजीनियर ऋचा मिश्रा ने पवन ठाकुर और इंजीनियर प्रमोद कुमार ने शेख सादिक का स्वागत किया।तकनीकी सत्रों में दयानंद ने डेटा आधारित आधुनिक उद्योगों में आईबीएम डीबी2 की भूमिका, डेटा प्रबंधन की बदलती जरूरतों और एआई के बढ़ते प्रभाव पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, तकनीकी बदलावों के अनुरूप स्वयं को तैयार करने और नए कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। ध्रुव चतुर्वेदी ने लाइव प्रोजेक्ट निर्माण पर व्यावहारिक कार्यशाला आयोजित की। इसमें विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया गया और उनकी तकनीकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।कुणाल गोला ने डीबी2 के क्रियान्वयन से जुड़ी जानकारियां साझा करते हुए कार्यशाला को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित लाइव प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं के साथ सामुदायिक सहभागिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। समिट का प्रमुख आकर्षण विशेषज्ञों के साथ आयोजित पैनल डिस्कशन रहा। इसमें आईबीएम के सभी छह अतिथियों ने हिस्सा लिया। याग्निक शर्मा ने चर्चा का संचालन किया। पैनल में विद्यार्थियों ने उद्योग जगत की अपेक्षाओं, आधुनिक तकनीकों और करियर की संभावनाओं से जुड़े सवाल पूछे। विशेषज्ञों ने अपने व्यावसायिक अनुभवों और व्यक्तिगत कार्ययात्रा के प्रसंग साझा करते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।समापन अवसर पर निदेशक प्रो. (डॉ.) नीता अवस्थी और डीन प्रो. पंकज शर्मा ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। इंजीनियर ऋचा मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए आईबीएम की टीम, सहभागी संस्थानों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिट ने विद्यार्थियों को कक्षा की पढ़ाई से आगे बढ़कर उद्योग जगत की वास्तविक तकनीकी जरूरतों को समझने का अवसर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments